पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो सौ विद्यार्थियों ने दी यातायात नियमों की परीक्षा

दो सौ विद्यार्थियों ने दी यातायात नियमों की परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी | ट्रैफिकपुलिस की तरफ से दूसरे चरण की परीक्षा शनिवार काे ली गई। इसमें हांसी और नारनौंद के करीब दो सौ बच्चों ने भाग लिया। परीक्षा में चुने जाने वाले बच्चों की अब जिला स्तर पर परीक्षा ली जाएगी, जिसके बाद उन्हें मंडल स्तर की परीक्षा में भी शामिल होने का मौका मिल सकता है। परीक्षा का आयोजन जींद रोड पर स्थित सुभाष तायल सीनियर सेकंडरी स्कूल में किया गया। परीक्षा का आयोजन थाना शहर प्रभारी प्रहलाद सिंह और ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज वेद प्रकाश की मौजूदगी में किया गया। परीक्षा प्रभारी सीमा जांगड़ा सहित कई पुलिस कर्मचारी इस मौके पर मौजूद थे। तीन श्रेणियों के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में यातायात नियमों से संबंधित 25 प्रश्न थे, जिन्हें बच्चों ने सहजता से हल किया। इस परीक्षा में प्रत्येक स्कूल से तीन बच्चों को चयनित किया जाएगा। इन बच्चों को बाद में जिला और मंडल स्तर आयोजित होने वाली परीक्षाओं में शामिल होने का मौका मिलेगा। इस चरण के परिणाम के आधार पर तीन आयु के वर्गों की 36-36 श्रेष्ठ टीमों का जिला स्तर पर चयन किया जायेगा प्रतियोगिता करवाकर जिले की हर आयु वर्ग की चैंपियन टीम से छंटनी की जाएगी, जो मंडल स्तर की परीक्षा में भाग लेंगी।

सुभाष तायल सीनियर सेकंडरी स्कूल में रोड सेफ्टी एग्जाम देते स्कूलों के बच्चे।