- Hindi News
- स्क्ूल कॉलेजाें में फोन के प्रयोग पर राेक का स्वागत
स्क्ूल-कॉलेजाें में फोन के प्रयोग पर राेक का स्वागत
हिंदूमहासभा ने पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल की ओर से स्कूल कॉलेजों में मल्टीमीडिया फोन, फेसबुक, व्हाट्सएप सरकारी कार्यालयों में इन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के आदेश का स्वागत किया हैं।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ललित भारद्वाज ने एक बयान में कहा कि पंजाब में प्रतिबंध लग जाने से हिंदू महासभा की मुहिम को हरियाणा में भी मजबूती मिलेगी। आने वाले समय में हरियाणा में भी हिंदू महासभा की मुहिम का व्यापक असर दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा विधानसभा की कार्रवाई के दौरान मल्टीमीडिया फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध होना चाहिए।
कर्नाटक विधानसभा में अब मोबाइल चलाने पर बैन हैं। हिंदू महासभा ने हरियाणा में सबसे पहले मुहिम शुरू की। उसके उपरांत महासभा के अन्य राज्यों के पदाधिकारियों ने भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उछाल कर इस मुद्दे को हवा दी। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से जल्द ही महासभा का शिष्टमंडल मुलाकात करेगा। खट्टर हिंदू संस्कृति के प्रतीक हैं। महासभा द्वारा उसने प्रदेश में भी ऐसे प्रतिबंध लगाने की मांग करेगी।