बास के पवन शर्मा बने ‘आप’ के विधायक
दिल्लीविधानसभा चुनावों में आप पार्टी की जीत पर बास गांव में खुशी का माहौल है। दिल्ली आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र से विजयी रहे आप उम्मीदवार पवन शर्मा बास गांव से संबंध रखते है। उनका पैतृक गांव बास है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही सरकारी स्कूल में हुई यहीं पर उनका बचपन बीता। वह करीब पंद्रह वर्ष पूर्व अपने परिवार के साथ दिल्ली चले गए। अब भी गांव में उनके बचपन के काफी दोस्त मौजूद है।
समाज सेवा करने वाले पवन शर्मा को आम आदमी पार्टी की टिकट पर आदर्श नगर से चुनाव लड़ने का मौका मिला। मंगलवार को घोषित परिणामों में पवन शर्मा ने भाजपा उम्मीदवार राम कृष्ण सिंगल को 20741 वोटों से हराया। शर्मा ने कुल 54026 वोट प्राप्त किए। उनकी जीत पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है। गांव में ही रहने वाले उनके भाई सत्यवान, ईश्वर, रामू, रामबीर, जयबीर ने बताया कि पिछले माह ही टिकट मिलने के बाद वे गांव में आए थे। वे पूजा करने के लिए परिवार सहित गांव आए थे। शर्मा के तीन एक लड़के सहित दो लड़कियां हैं। उनके दो भाई है जो दिल्ली में ही रहते हंै।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी से विधायक बने बास के पवन शर्मा।
दस साल पहले यहां से दिल्ली चले गए थे
पवनशर्मा करीब दस वर्ष पूर्व दिल्ली चले गए थे। वहां जाकर उन्होंने स्टील की फैक्ट्री लगा ली। कुछ समय बाद वह अपने माता पिता को भी दिल्ली ले गए। अपने पैतृक गांव बास में लगातार आते रहते है। गांव में उनके परिवार के काफी लोग रहते है। वह एक दो महीने में चक्कर लगाते रहते है।