- Hindi News
- रोहतक रेप कांड पर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया
रोहतक रेप कांड पर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया
रोहतकमें नेपाली मूल की युवती के साथ दुराचार के बाद हुई मौत के विरोद्ध में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति में भगत सिंह पार्क में दो मिनट का मौन धारण किया। इस उपरांत लघु सचिवालय में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं के खिलाफ लगातार हो रही दुराचार की घटनाओं रोहतक ने हाल ही में घटित हुई रेप की वारदात के विरोद्ध में समिति के सदस्यों अन्य संस्थाओं से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम योगेश मेहता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरकार से दुराचार से जुड़े मामलों में सख्त कार्यवाही की मांग की गई। जनवादी महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री से राज्य में महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा की सभी राज्य परिवहन की सभी बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाए।
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की प्रधान आशा खन्ना ने कहा कि प्रदेश में लड़कियों के खिलाफ अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा की रोहतक कांड ने पूरे प्रदेश सहित देश को हिला कर रख दिया है। इस अवसर पर मजदूर यूनियन के नेता रामअवतार सुलचानी ने कहा की प्रदेश में सरकार को महिलाओं खिलाफ हो रहे अपराधों पर लगाम लगाने के पुख्ता कदम उठाने होगे। उन्होंने कहा राज्य में युवतियों से लेकर वृद्ध महिलाएं तक सुरक्षित नहीं है। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के ब्लाक नेता सुरेंद्र यादव, रविंद्र शर्मा, सुमित कुमार भाटोल, अनवर जमावड़ी, सुमन आदि थे।
लघु सचिवालय में महिलाओं की सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं।