पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गेहूं घोटाले मंें गिरफ्तारी नहीं होने पर एसपी को लिखा पत्र

गेहूं घोटाले मंें गिरफ्तारी नहीं होने पर एसपी को लिखा पत्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोर्टके आदेश पर मामला दर्ज होने के बाद गेहूं घोटाले में फंसे 11 खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर कई गावों के डिपो संचालकों ने एसपी को शिकायत दी। डिपो संचालक जयपाल, सुभाष, राजबीर, राजेश, अजीत, मनजीत, राजबीर ने एसपी को दी शिकायत में कहा की कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुए दस दिन बीत गए है। परन्तु अभी तक किसी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के नामजद किसी भी अधिकारी की गिरफ्तार नहीं की गई है।

30जनवरीको हुआ था केस दर्ज

30जनवरी को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के डीएएफएसी समेंत कई बड़े अधिकारियों के खिलाफ गरीबों के राशन गबन करने आदि विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। कोर्ट में बडाला गांव के डिपो होल्डर विनोद ने याचिका दायर कर खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी तत्कालीन डीएफएसओ डा. घनश्याम, दीवान सिंह, दिलबाग सिंह, एएफएसओ पदम सिंह, इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ढांडा, जसवंत जाखड़, कृष्ण कुमार, राजेश कुमार अन्य के खिलाफ गेहूं गबन कई डिपो संचालकों पर गलत रिकवरी थोपने के आरोप लगाए थे।

याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उक्त के खिलाफ पुलिस को मामला दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए थे। डिपो संचालकों ने कहा की अगर जल्द आरोपी अधिकारियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह मुख्यमंत्री को तक शिकायत लेकर जाएंगे।

कर रहे है जांच

मामलेकी जांच कर रहे अनाज मंडी चौकी प्रभारी ने बताया की मामले की जांच जारी है। मामले से जुडे काफी दस्तावेजों की जांच चल रही है।