अपना धन लेने कार्यालय पहुंचीं बेटियां
अपनीबेटी अपना धन योजना में 18 साल पूरे कर चुकी युवतियों को सीडीपीओ कार्यालय में चैक वितरण किए गए। चैक लेने के लिए दिन भर यहां भीड़ बनी रही। उपमंडल के खंड प्रथम की करीब 264 युवतियों को चेक का वितरण किया गया। 11 हजार से लेकर 15 हजार तक के चेकों का वितरण किया गया।
अपनी बेटी अपना धन योजना 1994 में भारत सरकार के द्वारा चलाई गई थी। योजना के अनुसार पैदा होने वाली लड़कियोंं के नाम से सरकार की तरफ से एलआईसी पालिसी करवाई गई थी। जो 18 साल की उम्र पूरी करने पर ही लड़कियों को मिलनी थी। विभाग ने योजना के अनुसार जो लड़कियां 18 साल पूरे कर चुकी है उन्हें राशि का वितरण किया गया। इस दौरान विभाग ने करीब 35 लाख के चेकों का वितरण किया। बाद में 1999 में इस योजना को बंद कर दिया गया। अब इसे लाडली योजना के नाम से चलाया जा रहा है। लाडली योजना में भी लड़की की उम्र 18 साल पूरी होने पर विभाग उसे आर्थिक सहायता प्रदान करता है। सीडीपीओ प्रवीण लता ने बताया कि खंड प्रथम के करीब 70 गांवों शहर की 264 लड़कियो को चेकों का भुगतान किया गया।
अपनी बेटी अपना धन योजना के तहत चेक लेने पहुंची युवतियां।