- Hindi News
- भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा ने स्ट्रीट लाइटों में घोटाले का लगाया आरोप
भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा ने स्ट्रीट लाइटों में घोटाले का लगाया आरोप
हांसी | भ्रष्टाचारमुक्ति मोर्चा की बैठक में नगर परिषद में फैले भ्रष्टाचार पर चर्चा की गई। बैठक में परिषद में फैले भ्रष्टाचार पर गहरी चिंता प्रकट करते हुए मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डा. लवकेश टूटेजा ने कहा की नगर परिषद द्वारा शहर में लगवाई जा रही स्ट्रीट लाइटों के सोडियम बल्बों में भारी घोटाला चल रहा है। मोर्चा के संरक्षक मुकेश ने कहा की रात में स्ट्रीट लाइटें नहीं होने से अनेक क्षेत्रों में चोरी की वारदातें हो रही है। बैठक में सोडियम लाइटों में हो रहे घोटाले की जांच की मांग की गई। इस अवसर पर उपप्रधान प्रवीण एलावादी, आशीष पिंकू, संदीप बेरवाल, बिल्लू श्योराण, अनूप मलिक, डा. बलविंद्र, नेहरा, सोनू खान आदि उपस्थित रहे।