पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हादसे में दसवीं के छात्र की मौत, तीन घायल

हादसे में दसवीं के छात्र की मौत, तीन घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ बालावास के पास हादसा परीक्षा देकर लौट रहे थे।

हांसी| परीक्षादेकर लौट रहे दसवीं के छात्र की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शनिवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे गांव बावलवास में हुआ। हादसे में गांव कंवारी निवासी 17 वर्षीय गोविंदा की मौत हो गई जबकि, तीन अन्य घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि शनिवार को विक्रम, ओमबीर, सचिन और गोविंदा शनिवार को नलवा स्कूल में दसवीं की परीक्षा देने गए थे। परीक्षा के बाद चारों दोस्त एक बाइक पर घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में गांव बावलवास में एक डंफर ने बाइक को टक्कर मार दी।

इससे बाइक चला रहे गोविंदा का सिर सड़क में जा गिरा। इससे गोविंदा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विक्रम, ओमबीर और सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें विक्रम की एक टांग एक हाथ टूट गया। आसपास के लोगों ने गंभीर अवस्था में शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में भर्ती विक्रम की हालत गंभीर है। उसे आइसीयू में भर्ती कराया गया है। विक्रम मृतक गोविंदा का भाई बताया जा रहा है। वहीं टक्कर मारने वाले डंफर चालक को कुछ दूरी पर ग्रामीणों ने पकड़ लिया है। साथ ही डंफर को कब्जे में ले लिया है।