- Hindi News
- कोई भी ऐसा काम हो िजससे मतदाता प्रभावित हो: रंधावा
कोई भी ऐसा काम हो िजससे मतदाता प्रभावित हो: रंधावा
विधानसभाचुनाव के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एएसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने पुलिस अधिकारियों और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों को चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए हर संभव कदम उठाने और अपनी तरह से कोई कोताही बरतने के आदेश दिए।
एएसपी रंधावा ने कहा कि विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है और किसी भी प्रकार की ऐसी कोई घटना नहीं होनी दी जाए, जिससे मतदाता प्रभावित हो। अधिकारियों का दायित्व बनता है कि वह सतर्क रह कर संदिग्ध किस्म के लोगों पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर उन्हें तत्काल हिरासत में ले लें। उन्होंने कहा कि मतदाताओं का विश्वास पुलिस पर ही टिका है और ऐसे में विभाग का दायित्व बनता है कि वह लोगों की भावनाओं पर खरा उतरे। ऐसा किया जाना चाहिए जिससे मतदाताओं और आम नागरिकों का विश्वास पुलिस पर और अधिक बढ़ जाए।
अधिकारी और कर्मचारी यह भी सुनिश्चित करें कि चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी की गई हिदायतों और दिशा-निर्देशों का अनुपालना हो। नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करना और उन्हें अमन-चैन का माहौल उपलब्ध कराना पुलिस का पहला कर्तव्य है। अपने कर्तव्य को लेकर किसी अधिकारी या कर्मचारी को कोई समझौता नहीं करना है। उन्होंने कहा कि अधिकारी अमन-चैन का माहौल पैदा करने और इसे कायम रखने में आम लोगों का सहयोग भी लें, इससे पुलिस को अपना काम करने में कहीं अधिक आसानी होगी।
सचिवालयपर सुरक्षा प्रबंध
चुनावके लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होते ही पुलिस की तरफ से लघु सचिवालय पर सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं। सचिवालय के मेन गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाने के अलावा यहां स्थाई पुलिस कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई। सचिवालय के बाहर बेरिकेडिंग भी की गई है।
पुलिस अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते एएसपी जश्नदीप सिंह रंधावा।