कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलें चुराता पकड़ा
हांसी | शहरके सिसाय पुल के समीप लोगों ने एक युवक को एक दुकान में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। युवक को सिसाय पुल पर राजू सेठी की दुकान पर चोरी करते पकड़ा गया। युवक ने अपनी मोटर साइकिल दुकान के समीप खड़ी कर दी। घटना के समय दुकानदार पड़ोस में कहीं गया हुआ था। आरोप है कि युवक ने दुकान से कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलें चुरा कर मोटर साइकिल के बैग में डालनी शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद युवक ने कोल्ड ड्रिंक्स की सभी बोतलों के रुपये देने की पेशकश की, लेकिन लोगों ने इसे ठुकरा दिया और पुलिस के हवाले कर दिया।