- Hindi News
- बिजली निगम ने शिकायत दर्ज कराने वाले टेलीफोन नंबर बदले
बिजली निगम ने शिकायत दर्ज कराने वाले टेलीफोन नंबर बदले
हांसी | प्रदेशमें बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायतें दर्ज करवाने के लिए टेलीफोन नंबरों में तकनीकी कारणों से बदलाव किया गया है। हरियाणा बिजली वितरण निगमों के प्रवक्ता (दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम) के अनुसार दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम क्षेत्र के उपभोक्ता जिला फरीदाबाद गुड़गांव को छोड़कर अपनी बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायतें टेलीफोन नंबर 18001804334 पर दर्ज कराएं, जबकि जिला फरीदाबाद गुड़गांव के उपभोक्ता अपनी बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायतें पुराने टेलीफोन नंबर 18001801615 पर दर्ज करवा सकते हैं। इसी प्रकार उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम क्षेत्र के उपभोक्ता अपनी शिकायत टेलीफोन नंबर 18001801550 पर दर्ज करा सकते हैं।