पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लिया और दिया व्यर्थ नहीं जाता

लिया और दिया व्यर्थ नहीं जाता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीकृष्ण कृपा युवा मंच पंजाबी युवा शक्ति ने महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सान्निध्य में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ स्वामी ज्ञानानंद महाराज कांग्रेस नेता विनोद भयाना ने ज्योत प्रज्जवलित करके किया। शिविर में 104 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि सनातन धर्म में तीन प्रकार के कार्य हैं। लिया, किया और दिया, जो प्रकृति हमें किसी ना किसी रूप में वापस लौटा देती है। लिया हुआ नाम, किया हुआ काम दिया हुआ दान ये कभी भी व्यर्थ नहीं जाते। रक्तदान भी एक तरह का दान है जो कभी भी व्यर्थ नही जाता। उन्होंने श्री कृष्ण कृपा युवा मंच पंजाबी युवा शक्ति की सरहाना की। इस अवसर पर श्याम सुंदर मनोचा, देवराज खट्टर, संजय भुटानी, दिनेश भुटानी, सुरेंद्र सचदेवा, डॉ वीएम लीखा, लक्की खट्टर, दीपक चुचरा, सागर खन्ना, गगन दीप, तनुज खुराना, दिनकर गावड़ी, हितेश हंटी, विक्रम चोपड़ा, हितेश भुटानी, गौरव मुंजाल थे।

रक्तदान शिविर में मौजूद महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज।