पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधे घंटे की चर्चा में गिले शिकवे भूल मक्कड़ परिवार फिर ट्रैक्टर पर सवार

आधे घंटे की चर्चा में गिले-शिकवे भूल मक्कड़ परिवार फिर ट्रैक्टर पर सवार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हजकांसे बगावत कर बसपा के टिकट पर नामांकन दाखिल करने वाली रेणु मक्कड़ की 4 दिन में ही घर वापसी हो गई है। पार्टी सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई चंद्रमोहन बिश्नोई की मौजूदगी में रेणु ने चुनाव लड़ने और हजकां उम्मीदवार रेणुका बिश्नोई को समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने चुनाव से हटने की घोषणा ससुर अमीर चंद मक्कड़ और पूर्व मंत्री रोहतक के वरिष्ठ नेता सुभाष बतरा की उपस्थिति में की। बिश्नोई बंधुओं ने बदले में मक्कड़ परिवार को सम्मान देने, अमीर चंद मक्कड़ को राज्यसभा में भेजने का प्रयास कराने और अगले विधानसभा चुनाव में मक्कड़ परिवार का पूरा ख्याल रखने का भरोसा दिया।

तीन बार विधायक रहे अमीर चंद मक्कड़ की पुत्रवधु रेणु मक्कड़ ने हजकां उम्मीदवार के रूप में रेणुका बिश्नोई के नाम की घोषणा होने के दिन ही बगावत कर दी थी। कहा गया कि रेणुका को टिकट देकर कुलदीप बिश्नोई ने उनके साथ धोखा किया है। बगावत के बाद मक्कड़ परिवार की तरफ से पुत्रवधु रेणु मक्कड़ को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ाने की घोषणा की गई। दो दिन पहले वह बसपा की टिकट लाने में कामयाब हो गईं। नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन शनिवार को उन्होंने बसपा उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल कर दिया।मक्कड़ परिवार की बगावत को देखते हुए हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई, उनके भाई चंद्रमोहन रोहतक से वरिष्ठ नेता सुभाष बतरा रविवार को अचानक मक्कड़ आवास पर पहुंचे। करीब आधे घंटे तक गिले-शिकवे का दौर चला। मक्कड़ परिवार ने दोहराया कि हजकां की तरफ से उन्हें बार-बार चुनाव में टिकट का भरोसा दिया जाता रहा, लेकिन ऐनवक्त पर उन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया। बतरा ने किसी तरह से माहौल को संभाला और बिश्नोई बंधुओं ने मक्कड़ परिवार को मान-सम्मान का भरोसा दिया। उन्होंने मक्कड़ को राज्यसभा में भेजने का प्रयास करने का भरोसा दिया।

मक्कड़ समर्थक भी पहुंचे

बिश्नोई बंधुओं के पहुंचने की जानकारी मिलने पर मक्कड़ समर्थक कार्यकर्ता भी एकत्रित हो गए। उनकी मौजूदगी में रेणु के रेणुका के समर्थन में चुनाव मैदान से हटने उनका साथ देने का फैसला हुआ। इसके बाद अमीर चंद मक्कड़ ने कुलदीप बिश्नोई को आशीर्वाद दिया। बिश्नोई ने इस मौके पर घोषणा की कि रेणुका के चुनाव की पूरी गतिविधियां अब यहीं से चलेंगी।

आशीर्वाद देकर कुलदीप को दिया समर्थन का भरोसा

पूर्व विधायक अमीर