लीकेज से विश्वकर्मा चौक पर भरा पानी
शहरके प्रमुख चौराहों में शामिल विश्वकर्मा चौक एक बार फिर पानी से लबालब हो गया है। स्थिति यह है कि चौक से पैदल निकलना मुश्किल हो गया है।
पानी के जमाव के चौक के एक तरफ गहरा गड्ढा हो गया है, जिससे वाहनों का भी यहां से निकल पाना दूभर हो गया है। हालात को देखते हुए चालक गलत दिशा से वाहनों को निकाल रहे हैं, जिससे किसी भी समय कोई दुर्घटना होने का खतरा पैदा हो गया है। विश्वकर्मा चौक पर पानी का जमाव एकाएक हुआ। देखते ही देखते पूरा चौक का क्षेत्र पानी से भर गया। लोगों को पहले तो कुछ समझ नहीं आया। गहराई से पड़ताल करने पर जानकारी मिली की पेयजल लाइन की लीकेज के चलते यह स्थिति पैदा हुई है। पानी लगातार बढ़ रहा है और लोगों ने संबंधित जनस्वास्थ्य विभाग को सूचित कर दिया है। विभाग ने अभी लाइन ठीक करने की दिशा में कदम नहीं उठाए हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। चौक के पास तीन मार्केट हैं, पानी के जमाव के चलते दुकानदार सबसे अधिक दुखी हैं।
डेढ़महीना पहले भी हुआ
चौकपर पानी का जमाव पिछले करीब डेढ़ महीने में दूसरी बार हुआ है। इससे पहले भी लीकेज के चलते पानी जमा हो गया। पानी के कई दिन तक जमा रहने से गड्ढा बना, जिसे पूरी तरह से ठीक नहीं किया गया। अब फिर से गड्ढा और बड़ा हो गया है।
पेयजल लाइन लीक होने से पानी से भरा विश्वकर्मा चौक।