पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेसीआई फोर्ट ने बाढ़ पीडि़तों के लिए सौंपी सामग्री

जेसीआई फोर्ट ने बाढ़ पीडि़तों के लिए सौंपी सामग्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी| जेसीआईहांसी फोर्ट द्वारा जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीडि़तों के लिए राहत सामग्री पीसीएसडी स्कूल के प्राचार्य अशोक मित्तल के नेतृत्व में जाने वाली राहत टीम को सौंपी गई। संस्था के अध्यक्ष जेसी धर्मबीर रतेरिया ने बताया कि संस्था द्वारा राहत सामग्री के रूप में सौ कंबल बिस्कुट 1440 पैकेट प्रदान किए गए। प्राचार्य मित्तल ने बताया कि राहत सामग्री ले जाने वाली टीम अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में बाढ़ पीडि़त क्षेत्र में वितरित करेगी। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक जेसी सुभाष गुप्ता, पूर्व प्रधान जेसी विजेंद्र जांगड़ा, जेसीआई के पूर्व मंडल अध्यक्ष जेसी मोहन लाल बंसल, संजय अग्रवाल, सुमन कांत शर्मा आदि पदाधिकारी सदस्य उपस्थित थे।