पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाबालिग से रेप और एमएमएस बनाने में दो युवकों पर केस

नाबालिग से रेप और एमएमएस बनाने में दो युवकों पर केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी | पुलिसने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और उसका एमएमएस बनाने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में लिया गया है। बताया गया है कि शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक काॅलोनी की महिला की शिकायत पर युवकों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि आरोपी युवकों ने दीवाली से एक दिन पहले उसकी 15 वर्षीय बेटी को अगवा कर लिया और अपने साथ ले गए। इस दौरान किसी जगह पर एक युवक ने उससे दुष्कर्म किया और दूसरे ने मोबाइल फोन से एमएमएस बना लिया। जिसके बाद उसकी बेटी को किसी को मामले की जानकारी देने पर एमएमएस सार्वजनिक करने जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी से डरी लड़की ने किसी को कुछ नहीं बताया। अब मामला सामने आने पर पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।