पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सवेरे प्रदर्शन, दोपहर बाद मिल गई बस सेवा

सवेरे प्रदर्शन, दोपहर बाद मिल गई बस सेवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बससुविधा की मांग को लेकर पिछले करीब एक साल से संघर्ष कर रहे छात्रों का संघर्ष आखिरकार रंग लाया। रोडवेज प्रशासन ने छात्रों के संघर्ष को देखते हुए पुट्ठी-रोहनात मार्ग पर सरकारी बस चलाने का फैसला किया है। बस चलवाने के लिए इस रूट पर बस पांच गांवों के छात्र लगातार संघर्ष कर रहे हैं। विधायक से लेकर रोडवेज के अधिकारियों तक से संपर्क किया। सवेरे शहर के मुख्य बस अड्डे पर अपने बूथ पर प्रदर्शन भी किया। तब जाकर रोडवेज ने इन गांवों के रूट पर बस चलाने की सहमति प्रदान की।

गौरतलब है कि रोहनात, पुट्ठी मंगलखां, ढाणी गुजरान, ढाणी ठाकरिया ढाणी राजू में बस सेवा नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति पिछले करीब दो साल से बनी है। सबसे अधिक परेशानी इस रूट के गांवों के विद्यार्थियों को उठानी पड़ रही है। विद्यार्थी आसपास के शहरों में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में पढ़ने के लिए जाते हैं। बसें मिलने के कारण वह शिक्षण संस्थाओं में समय पर नहीं पहुंच पाते। अपनी परेशानी के मद्देनजर उन्होंने पिछले साल बसें चलाने की मांग को लेकर संघर्ष शुरू किया। विधायक रेनुका बिश्नोई के अलावा प्रशासन और रोडवेज के अधिकारियों को लगातार ज्ञापन दिए। पिछले महीने छात्रों ने हिसार जाकर रोडवेज के महाप्रबंधक से बात की। उन्होंने उन्हें स्थिति से अवगत कराया, जिसके बदा महाप्रबंधक ने अपने हांसी सब डिपो को इस रूट पर बस चलाने के निर्देश दिए। इसके बावजूद बस नहीं चली, जिसके चलते आज सवेरे छात्र इकट्ठे होकर बस स्टैंड पर पहुंचे और अधिकारियों से बात की। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि उनके पास अभी महाप्रबंधक के आदेश नहीं पहुंचे हैं। उनके इस जवाब से छात्र उत्तेजित हो गए और अपने बूथ पर जाकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। दोपहरबाद छात्रों को बताया गया कि महाप्रबंधक के आदेश गए हैं और इस रूट पर एक-दो दिन में सरकारी बस को चला दिया जाएगा।

रोहनात-पुट्ठी मार्ग पर बस चलाने की मांग को लेकर बस स्टैंड पर अपने रूट के बूथ पर प्रदर्शन करते छात्र।

हांसी सब डिपो के डीआई बलराज सिंह का कहना है कि जीएम के आदेश की प्रति मिल गई है। बस चलाने के लिए चालक और परिचालक की व्यवस्था की जा रही है। एक-दो दिन में बस इस रूट पर चलने लगेगी। रोडवेज प्रशासन सभी को समुचित परिवहन सेवाएं देने को लेकर कटिबद्ध है।

दरअसल इस रूट को कुछ साल पहल