- Hindi News
- मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन
मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन
सूखेसे बर्बाद हुई फसल की स्पेशल गिरदावरी पिछले साल के लंबित मुआवजे की मांग को लेकर मुजादपुर के किसान लघु सचिवालय पहुंचे। बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने सचिवालय परिसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
आक्रोशित किसानों ने एसडीएम योगेश मेहता को ज्ञापन भी सौंपा। किसानों ने कहा कि सरकार उनके खिलाफ अन्याय कर रही है। उनके साथ लगते अन्य गांवों की सूखे से खराब हुई फसल की गिरदावरी प्रशासन ने करवा दी। परंतु उनके गांव में सूखे से बर्बाद हुई फसल की गिरदावरी नहीं करवाई गई है। किसानों ने कहा कि उनकी पिछली साल के मुआवजे की राशि भी अभी तक नहीं प्राप्त हुई है।पंच ओमप्रकाश, पंच जयवीर, रामेश्वर, स्वरूप सिंह, सुरेश सिंह, बलजीत, सुभाष चंद्र, रघुवीर सिंह, जितेंद्र ने एसडीएम से कहा कि इस बार तूफान और बरसात फसलों को बीमारी के कारण उन्हें काफी नुकसान हुआ है। कपास की फसल पूरी तरह से तबाह हो गई है। फसल पर किसानों ने काफी खर्च किया हुआ था। ऐसे में उनको बचत होना तो दूर, खर्च भी पूरा नहीं हो पाया है।
उन्होंने कहा कि इस कारण से किसानों की आर्थिक स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। किसानों ने प्रशासन से जल्द ही उनके पिछली साल की लंबित मुआवजा राशि देने इस साल खराब हुई फसल की विशेष गिरदावरी करवाने की मांग की।
तहसीलदार को जांच सौंपी
एसडीएम योगेश मेहता ने किसानों का ज्ञापन लेने के बाद तहसीलदार को पूरे मामले की जांच निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष कराई जाएगी खराब फसल की गिरदावरी किस कारण से नहीं हो पाई, इसकी जांच की जाएगी। किसानों से किसी भी सूरत में अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
मुअावजे और विशेष गिरदावरी की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देते किसान।