- Hindi News
- ट्रैक्टर से बैटरी चुराने का अिभयुक्त पकड़ा
ट्रैक्टर से बैटरी चुराने का अिभयुक्त पकड़ा
हांसी | सिसायबोलान में वाहनों की बैटरियां अन्य सामान चुराने के आरोप में पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बैटरी तिपहिया वाहन बरामद किया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि कुछ लोग एक तिपहिया वाहन में सवार होकर सिसाय बोलान में पहुंचे। उन्होंने एक व्यक्ति के ट्रैक्टर से बैटरी चुरा ली और अन्य ट्रैक्टरों से सामान चुराने लगे। किसी ने उन्हें ऐसा करते देख लिया और मामले की जानकारी अन्य लोगों की दी। लोगों ने तिपहिया वाहन सहित एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए व्यक्ति का नाम वीरेंद्र बताया गया है। वह कैथल जिले का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ कर रही है।