पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंडियन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जीते पदक

इंडियन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जीते पदक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी | सुल्तानपुरमें स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जिला के 15 स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। कूल के प्राचार्य सुरेंद्र बेरवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्कूल की कक्षा द्वितीय के छात्र दीपेश दीपक ने द्वितीय, अंकित, जतिन, निखिल, अभिमन्यु, प्रियंका ने अपने-अपने भार वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किए। इसके अलावा रोजी, रवि, नीशू, विनोद तथा श्वेता ने सिल्वर मेडल प्राप्त किए। दीपक ने अपने भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। बेरवाल ने बताया कि अब मेडल विजेता यह बच्चे 20 21 दिसंबर को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों कोच गुलाब सिंह को दिया है।