पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यात्री की जेब से नकदी निकालने वाला पकड़ा

यात्री की जेब से नकदी निकालने वाला पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी | शहरके मुख्य बस अड्डे पर जेबतराशी और बैग आदि से सामान निकालने की बढ़ती घटनाओं को मद्देनजर यात्रियों ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। उनकी सतर्कता के चलते दिन में एक यात्री की जेब से आठ हजार रुपये उड़ाने वाले को रंगेहाथ दबोच लिया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया। थाना शहर में पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही थी। हुआ यूं कि घिराय का सुधीर अड्डे पर घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। इस दौरान एक युवक उसके नजदीक पहुंचा और उसकी जेब से आठ हजार रुपए की नकदी उड़ा ली। सुधीर और पास खड़े अन्य यात्रियों को इसका अहसास हो गया। युवक अड्डे से फरार हो पाता, यात्रियों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे दबोच लिया। तलाशी ली गई तो उसकी जेब से नकदी मिल गई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने युवक की पिटाई भी की। मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए थाना शहर ले आई। गौरतलब है कि पिछले एक पखवाड़े में बस अड्डे में यात्रियों का सामान उड़ाने और जेबतराशी की तीन बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। एक घटना में शातिर महिलाओं ने एक आईपीएस अधिकारी की भाभी के बैग से करीब बीस हजार रुपये की नकदी, जेवर और मोबाइल फोन आदि िनकला लिए।