- Hindi News
- वामपंथी करेंगे भाजपा की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन
वामपंथी करेंगे भाजपा की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन
हांसी | केंद्रप्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में वामपंथी पार्टियां 11 दिसंबर को उपायुक्त कार्यालय में रोष प्रदर्शन करेंगी। माकपा के तहसील सचिव रामअवतार सुलचानी ने कहा कि भाजपा कांग्रेस पार्टी की नीतियों को ही आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को फसलों के उचित भाव नहीं मिल रहे हैं। चुनावों से पूर्व जो वादे भाजपा ने किये थे, उन सभी को वह अब सत्ता में आते ही भूल गई है। सुलचानी ने कहा कि उपमंडल से 11 दिसंबर को सैकड़ों की संख्या में लोग विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे।