पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बड़सी ने बहुजमालपुर को 12 अंकों से हराया

बड़सी ने बहुजमालपुर को 12 अंकों से हराया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज |बवानीखेड़ा/हांसी

बसंतपंचमी पर बवानीखेड़ा के बाबा रामरूप दर्शन स्थल में मेले तथा दो दिवसीय हरियाणा स्टाइल कबड्‌डी स्पर्धा शुरू हुई कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी मान सिंह जैन रहे तो विशिष्ट अतिथि के तौर पर संदीप जैन, बाबा मंगलदास, श्याम निवादा ने शिरकत की। स्पर्धा में 47 टीमों ने भाग लिया। स्पर्धा का फाइनल मैच शुक्रवार को होगा। गुरुवार को शुरू हुए खेल में पहले दिन 11 मैच हुए, जिसमें पहला मैच बड़सी बहु जमालपुर के मध्य हुआ जिसमें बड़सी ने बहु जमालपुर को 12 अंकों से पराजित किया। इसके बाद खरक जाटान ने करोला को चार अंकों से, जय सिंह पुरा ने करोला को चार अंकों से, इक्कस ने माढा को 12 अंकों से, सिंक ने खांडा खेड़ी को 16 अंकों से, सिंघवा राघो ने कालवा को दो अंकों से, मनभोरी ने मोरमाजरा को दो अंकों से, नंदगढ़ ने कुंभाथुराना को आठ अंको से, बोधपुर पंजाब ने छातर को छह अंकों से, भगवान ने मिर्चपुर को पांच अंकों से, धनौर ने मातरोली को चार अंकों से हराया। प्रथम इनाम एक लाख, द्वितीय 61 हजार तृतीय 31 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं शाम लगभग पांच बजे झांकी निकाली गई।

खबरें और भी हैं...