डिवाइडर से टकराकर कैंटर पलटा
हांसी | राष्ट्रीयराजमार्ग पर काली देवी चौक के समीप आधी रात करीब दो बजे किन्नू से भरा कैंटर डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर लगने के बाद वह पलट गया, जिससे ट्रक में भरे सारे किन्नू सड़क पर बिखर गए। कैंटर अबोहर से दिल्ली सब्जी मंडी में जा रहा था। काली देवी चौक पर डिवाइडर पर किसी भी तरह का रिफ्लेक्टर होने का कारण वह सीधे डिवाइडर से टकरा गया। हादसे से डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो गया और घंटों मार्ग बाधित रहा। हादसे में कैंटर का ड्राइवर गुरुप्रीत सिंह बाल-बाल बच गया। क्लीनर वीरेंद्र के सिर पर चोट आई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर क्लीनर को अस्पताल में उपचार कराया। साढ़े छह बजे क्रेन से कैंटर को हटा कर मार्ग खुलवाया गया।