पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काठमंडी में आरा मशीन में लगी आग, लाखों की लकड़ियां जली

काठमंडी में आरा मशीन में लगी आग, लाखों की लकड़ियां जली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी| काठमंडी में शनिवार देर रात को एक आरा मशीन में अचानक आग लग गई। आग की इस घटना में तीन लाख रुपए से अधिक की लकड़ी जलकर नष्ट होने का अनुमान किया जा रहा है। दमकल विभाग की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना लकड़ी कारोबारी किताबद्दीन की दुकान पर हुई। उनकी आरा मशीन से अचानक चिंगारियां निकलने लगीं और देखते ही देखते आग ने तेजी पकड़ ली। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब तक मशीन में रखी लकड़ी जलकर नष्ट हो चुकी थी।