- Hindi News
- प्रेमनगर में दुकान में घुसे चोर, हजारों का सामान चुराया
प्रेमनगर में दुकान में घुसे चोर, हजारों का सामान चुराया
चोरीकी लगातार हो रही घटनाओं के बीच चोरों ने अब प्रेम नगर स्थित एक दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने ताले तोड़ कर दुकान में रखी नकदी और एलसीडी पर हाथ साफ किया। दुकान के काउंटर की एक दराज में छह हजार से अधिक की नकदी और दो मोबाइल फोन रखे थे। चोरों की नजर इन पर नहीं पड़ी, जिससे यह बच गए। दुकान स्वामी रमेश कुमार ने बताया कि वह प्रेम नगर में भवन निर्माण के सामान की दुकान चलाते हैं। सवेरे उन्हें जानकारी मिली कि उनकी दुकान में चोरी हो गई है। वह दुकान पर पहुंचे तो पाया कि मुख्य शटर के ताले टूटे पड़े हैं। उन्होंने बताया कि अंदर जाकर देखा तो पाया कि चोर एलसीडी उतार कर ले गए हैं। दुकान के काउंटर में दो दराज हैं। चोरों ने एक दराज खोल ली और इसमें तीन हजार रुपए की नकदी चुरा ली। उन्होंने बताया कि दूसरी दराज में छह हजार रुपए की नकदी दो मोबाइल फोन रखे थे, चोरों को इसकी जानकारी नहीं मिली, जिससे यह बच गए।