पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाहन मालिकों ने अब ज्ञापन के साथ दी चेतावनी

वाहन मालिकों ने अब ज्ञापन के साथ दी चेतावनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी| लोडिंगवाहनों के मालिकों ने प्रशासन को लगातार दूसरी बार ज्ञापन देकर ट्रैक्टर-ट्रालियों के व्यावसायिक प्रयोग पर रोक लगाने की मांग की है। वाहन मालिक लघु सचिवालय गए और तहसीलदार को ज्ञापन देकर ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया तो वह आंदोलन करेंगे और अदालत का सहारा लेंगे।वाहन मालिकों ने कहा कि वह सरकार को टैक्स के रूप में भारी-भरकम राशि जमा कराते हैं। ट्रैक्टर-ट्रालियों के प्रयोग की छूट केवल कृषि संबंधित कार्यों के लिए ही है। लेकिन ट्रैक्टर-ट्रालियों के मालिक शहर में व्यावसायिक कार्यों के धड़ल्ले से अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे ट्रैक्टर-ट्रालियों की संख्या एक सौ से अधिक है।