पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजरानी को अाज भी युवकों के पकड़े जाने का है इंतजार

राजरानी को अाज भी युवकों के पकड़े जाने का है इंतजार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछले साल चार अप्रैल की शाम को कुछ घरेलू सामान खरीदकर मॉडल टाउन लौट रही थी। मॉडल टाउन में मेरा बेटा प्रवीन कनफेक्शरी स्टोर चलाता है। मैं ऑटो रिक्शा से काली देवी चौक तक आई। ऑटो रिक्शा से उतर पर मैं मॉडल टाउन के गेट नंबर एक की तरफ मुड़ी। तभी एक मोटर साइकिल पर सवार होकर दो युवक आए। एक मोटर साइकिल पर बैठा रहा। दूसरे ने उतर कर मेरे दोनों कानों से सोने की बालियां नोंच ली। बालियां नोंचने से मेरे दोनों कान नीचे से कट गए। मेरे कानों से खींची गई बालियां डेढ़ तोले से अधिक की थी। पुलिस को शिकायत दे दी थी, पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया था। लेकिन आज तक यह इंतजार खत्म नहीं हुआ है कि पुलिस आकर मुझे कहे कि दोनों युवक पकड़ लिए गए हैं। बालियां भी बरामद हो गई हैं। -राजरानी, मॉडल टाउन,हांसी

राज रानी (घटना के बाद लिया फोटो)

खबरें और भी हैं...