पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘अम्मा’की बालियां झपटने वाला दबोचा

‘अम्मा’की बालियां झपटने वाला दबोचा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनाजमंडी के समीप एक युवक ने एक बुजुर्ग महिला के कानों से बालियां झपट ली और फरार हो गया। महिला के शोर मचाने लोगों के इकट्ठे होने पर वह भागकर जनस्वास्थ्य विभाग के मुख्य परिसर में छिप गया। लोगों ने उसे ढूंढ निकाला और पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना में महिला के दोनों कान जख्मी हो गए।

घटना मंगलवार शाम करीब चार बजे की है। जगदीश काॅलोनी की रहने वाली महिला शकुंतला देवी सेक्टर छह से लौट रही थीं। तभी रास्ते में अनाज मंडी के समीप एक युवक उनका पीछा करता हुआ आया। मौका पाकर उसने महिला के कानों से बालियां झपट ली और भागने लगा। महिला ने इस पर शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोग इकट्ठे हो गए और उससे कारण पूछा। कारण जानने के बाद लोग झपटमार के पीछे भागे। लोगों को पीछे आते देख वह जनस्वास्थ्य विभाग के मुख्य परिसर में घुसकर छिप गया। तभी लोग युवक की तलाश करते-करते जन स्वास्थ्य विभाग पहुंच गए और तलाश शुरू कर दी। आखिरकार उसे ढूंढ लिया गया।

लोगों ने पहले तो उसकी जमकर पिटाई की और बाद में अनाज मंडी पुलिस चौकी में जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक ने पुलिस को अपनी पहचान जींद के मांडी गांव के सोनू के रूप में बताई है। उसने बताया कि वह पेटवाड़ में अपनी बुआ के यहां रहता है और सब्जी बेचने का काम करता है।

युवक ने पुलिस को बताया कि वह अनाज मंडी के पीछे वाली सड़क से गुजरने वाले एक लड़के का सेलफोन छीनने की फिराक में था। वह लड़का मोटर साइकिल पर था। इस लिए वह कामयाब नहीं हो सका। तभी वहां से महिला शकुंतला गुजरीं और उसने दोनों कानों की बालियां नोच लीं।

युवक ने महिला के कानों से उनकी बालियां एक झटके से झपटी थीं। जिसकी वजह से महिला के दोनों कान फट गए थे। युवक ने उनके बाएं कान की बाली के लिए इतना जोर लगा दिया कि महिला का बायां कान बुरी तरह फट गया है। उपचार के लिए उन्हें बड़सी गांव का एक युवक नसीब अस्पताल में लेकर गया।

^युवक ने अपनी पहचान मांडी गांव के सोनू के रूप में बताई है। हमने फिलहाल महिला की झपटी गई एक बाली बरामद कर ली है। महिला का मेडिकल करवा कर उसे घर भेज दिया है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।\\\'\\\' -शमशेरसिंह, चौकी इंचार्ज, अनाज मंडी पुलिस चौकी

आरोपित युवक।

घायल शकुंतला।

खबरें और भी हैं...