पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रसाद देने के बहाने बुजुर्ग के थैले से 25 हजार रुपये निकाल ले गया दूसरा बुजुर्ग

प्रसाद देने के बहाने बुजुर्ग के थैले से 25 हजार रुपये निकाल ले गया दूसरा बुजुर्ग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैंकसे पैसे निकालकर पैदल जा रहे 85 वर्षीय एक बुजुर्ग से एक अन्य बुजुर्ग ने दोस्त बनकर थैले में प्रसाद डालने के बहाने से 25 हजार रुपये निकाल लिए। बुजुर्ग ने पुलिस में लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी।वकील काॅलोनी के पास रहने वाले 85 वर्षीय बुजुर्ग जयंती लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सब्जी मंडी के पास स्थित पीएनबी की मेन ब्रांच से 25 हजार रुपये निकलवा कर थैले में डालकर बाजार की तरफ पैदल किसी काम से जा रहे थे।

रास्ते में एक अन्य बुजुर्ग उनके साथ बातचीत करने लगा। आरोपी बुजुर्ग ने जयंती लाल को मंगलवार का प्रसाद देने की पेशकश की। जिस पर जयंती लाल ने उसे प्रसाद को थैले में डालने के लिए कहा। इसके बाद प्रसाद देने वाला बुजुर्ग वहां से चला गया। कुछ देर बाद जब बुजुर्ग जयंती लाल ने थैला संभाला तो उसमें से 25 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस में लिखित शिकायत दी। सिटी थाना प्रभारी कृष्ण लाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बुजुर्ग जयंती लाल एक कॉटन मिल में मुनीम हैं।

खबरें और भी हैं...