युवक से एक किलो गांजा बरामद
हांसी| पुलिसने काला पत्थर मोहल्ले से एक युवक को 1 किलो 10 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। किला बाजार चौकी के इंचार्ज शेर सिंह ने बताया कि उन्हें पता चला था कि मोहल्ला काला पत्थर में महेंद्र नामक एक युवक गांजा बेच रहा है। महेंद्र पर एनडीपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। महेंद्र से पूछताछ जारी है।