पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कबड्‌डी में म्हारी छोरियों ने पंजाब की टीम को हराया

कबड्‌डी में म्हारी छोरियों ने पंजाब की टीम को हराया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मसूदपुरमें आयोजित एक दिवसीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में पंजाब को पटखनी देते हुए हरियाणा की लड़कियों ने बाजी मार ली है। मंगलवार को हुई इस प्रतियोगिता में हरियाणा ने पंजाब को 33-28 से परास्त कर खिताब अपने नाम किया।

मसूदपुर की नवनिर्वाचित सरपंच पूजा देवी ने चुनाव जीतने के बाद गांव में सबसे पहले महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए बाबा लाल दास अखाड़ा के सहयोग से एक दिवसीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें हरियाणा और पंजाब की महिला खिलाडिय़ों ने भाग लिया। प्रतियोगित अपने निर्धारित समय से शुरू हुई। इसमें दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई। खेल के शुरुआत से ही हरियाणा की टीम ने अपना दबदबा बना लिया था। बीच में पंजाब ने कड़ी टक्कर देकर खेल में वापसी की। आखिर में हरियाणा की टीम ने बेहतर वापसी करते हुए प्रतियोगिता को 33-28 से अपने नाम कर लिया। सरपंच पूजा ने प्रतियोगिता खत्म होने के बाद बेटियों को हर स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए आगामी समय में ऐसी और भी प्रतियोगिताएं कराने की घोषणा की। भ्रूण हत्या की निंदा करते हुए बेटियों को शिक्षित बनाने पर बल दिया। बाबा लाल दास अखाड़ा के प्रधान पवन कुमार ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर राष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों की प्रतियोगिता का आयोजन कराना आसान नहीं होता। गांव वालों के उत्साह और सहयोग से हमने इस महिला कबड्डी का सफल आयोजन किया है। प्रतियोगिता की शुरुआत धर्मबीर गुराना और अध्यक्षता पहलवान राव सिंह ने की।

रामकेश शर्मा, कुलदीप, शमशेर फौजी, मटरा लाल, सुरेंद्र दलाल, ज्ञानीराम दलाल, राम मेहर, हरदीप दिलबाग, मीनू और अमित सहित अनेक खेलप्रेमी इस मौके पर मौजूद थे।

मसूदपुर में एक दिवसीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता

बीच में पंजाब ने कड़ी टक्कर देकर खेल में वापसी की। आखिर में हरियाणा की टीम ने बेहतर वापसी करते हुए प्रतियोगिता को 33-28 से अपने नाम कर लिया।

खबरें और भी हैं...