पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिनकी हैं बेटियां वो ये कहते हैं, हम तो परियों के देश में रहते हैं

जिनकी हैं बेटियां वो ये कहते हैं, हम तो परियों के देश में रहते हैं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीकृष्णा प्रणामी स्कूल परिसर में वार्षिकोत्सव मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि श्रीश्री 1008 स्वामी सदानंद महाराज द्वारा मां सरस्वती पर दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया। रंगारंग कार्यक्रमों के अंतर्गत नर्सरी केजी के बच्चों ने गीत जिनकी हैं बेटियां वो ये कहते हैं, हम परियों के देश में रहते हैं, आदि की प्रस्तुति दी। तीसरी चौथी कक्षा के बच्चों ने फन डांस, पंजाबी भंगड़ा, हरियाणवी नृत्य आदि प्रस्तुत करके समां बांध दिया।प्राचार्या डॉ. सुदर्शन हसीजा ने स्कूल की उपलब्धियों गतिविधियों का ब्यौरा दिया। स्वामी सदानंद ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो अभियान बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ चलाया है, प्रणामी संस्था के द्वारा 80 वर्ष पहले ही आरंभ किया जा चुका है। जिसके अंतर्गत 1 लाख 70 हजार लड़कियां शिक्षित की जा चुकी है। ऐसी कई संस्थाएं करनाल, भिवानी, गांधी धाम चौधरीवास में भी हैं।स्वामी जी ने बताया कि उनके द्वारा लगाए कैंपों से 1,10,000 पोलियो रोगियों का मुफ्त इलाज किया गया है और 38000 के फ्री ऑपरेशन किए जा चुके हैं। स्कूल प्रबंधक समिति के प्रधान हरिकेश सिंगला, उप प्रधान प्रीतम बंसल, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र गर्ग, महासचिव मुरारी लाल, सुभाष गर्ग आिद मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...