पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी स्कूलों में कल मनेगा छात्राओं का जन्मदिन, होंगे कई और कार्यक्रम

सरकारी स्कूलों में कल मनेगा छात्राओं का जन्मदिन, होंगे कई और कार्यक्रम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इसमाह की सरकारी स्कूलों की अध्यापक अभिभावक बैठक कुछ खास रहेगी। सभी सरकारी स्कूलों में फरवरी माह में जन्मी सभी कन्याओं का जन्मदिन कन्या जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। 11 फरवरी को राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में अध्यापक-अभिभावक बैठक का आयोजन कुछ अलग तरीके से होगा। अध्यापक मासिक टेस्ट के परिणाम माता पिता के साथ साझा करने के साथ ही स्कूलों में मध्याह्न भोजन उत्सव कर मनाया जाएगा। इसमें अध्यापक अभिभावक मिलकर भोजन करेंगे और स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले मिड डे मील के बारे में भी जानेंगे। स्कूलों में पोस्टर के माध्यम से मिड डे मील के बारे में एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी जिससे अभिभावकों को यह जानने का अवसर मिलेगा कि स्कूल में मिलने वाला भोजन साफ सुथरा, उच्च गुणवत्ता वाला पोषक तत्वों से भरपूर है या नहीं। पोषक तत्व आदि विषय पर एक प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ ही कन्या का जन्मदिन, तिथि भोज, हैंड वाश उत्सव, हमारी पंचायत हमारी अतिथि आदि ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगाे। स्कूल में कन्या का जन्मदिन स्कूल में अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें फरवरी में जन्मी सभी कन्याओं का जन्मदिन मनाया जाएगा।

हाथ धोने के तरीके बताएंगे

स्वच्छभारत स्वच्छ विद्यालय के अंतर्गत स्कूलों में 11 फरवरी को आयोजित होने वाले अध्यापक अभिभावक बैठक के दौरान भोजन करने से पूर्व उनके हाथ साबुन से अच्छी तरह धुलवाने की शपथ लेंगे और स्कूलों में हाथ धुलवाने की सामूहिक कार्यवाही की जाएगी। अभिभावकों को हाथ धोने संबंधित समस्त जानकारी भी दी जाएगी।

इस प्रकार दी जाएगी सूचना: बीईओ

^अभिभावकोंको बैठक की तिथि का निमंत्रण बच्चों की कॉपी पर लिखकर कक्षा अध्यापक द्वारा दिया जाएगा। आसपास के मंदिर, मस्जिद गुरुद्वारा के लाउडस्पीकर तथा चौकीदार के माध्यम से गांव में सूचना दी जाएगी। पंचायत को लिखित में चिट्ठी लिखकर निमंत्रण दिया जाएगा। 10 फरवरी को स्कूल में होने वाले कार्यक्रम के आयोजन कि तैयारी की जाएगी। 11 फरवरी को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मेरे खंड में कुल 67 स्कूल हैं।\\\'\\\' राजेशजैन, बीईईओ, खंड द्वितीय

खबरें और भी हैं...