पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फायरिंग कर व्यापारी को लूटने का प्रयास, विरोध में बाजार बंद

फायरिंग कर व्यापारी को लूटने का प्रयास, विरोध में बाजार बंद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तोशामरोड स्थित ऑटो मार्केट में मंगलवार रात स्पेयर पार्ट्स व्यापारी को युवकों ने पिस्तौल दिखा और फायरिंग कर लुटने का प्रयास किया। इसके विरोध में तोशाम रोड के ऑटो मैकेनिकों ने सुबह तीन घंटे दुकानें बंद रखी धरना प्रदर्शन करते हुए सिटी थाना पंहुचे। यहां उन्होंने पुलिस से तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की।

तोशाम रोड स्थित स्पेयर पार्ट्स शॉप महेंद्र मोटर के संचालक महेंद्र चुघ मंगलवार रात करीब आठ बजकर 40 मिनट पर दुकान पर थे। उसी समय तीन युवक आए और गल्ले की तरफ हाथ कर कहने लगे कि ताऊ निकाल ले। पहले तो महेंद्र ने इसे मजाक समझा। इस दौरान एक युवक ने उनके हाथ में पहनी हुई अंगूठी भी निकालने की कोशिश की। युवकों ने महेंद्र के गाल पर तीन थप्पड़ भी मारे।

एक युवक ने अपने साथी से पिस्तौल मांगी और व्यापारी को पिस्तौल दिखाई। आरोप है कि इन युवकों ने इस दौरान हवाई फायर भी किया। युवकों ने इस दौरान दुकान का शटर नीचे कर महेंद्र को दुकान के अंदर बंद करने की कोशिश भी की। लेकिन महेंद्र जैसे तैसे दुकान से बाहर भाग कर मौके से अपनी जान बचाई और पास में खड़े अन्य दुकानदारों को बुलाया। महेंद्र को शोर मचाते देख युवक वहां से भाग निकले। इसके बाद व्यापारी महेंद्र ने रात में ही सिटी थाना में जाकर पुलिस को लिखित रुप से शिकायत दी। सुबह तोशाम रोड पर ऑटो मैकेनिकों ने अपनी दुकानें बंद रखी और सभी मैकेनिक इकट्ठे होकर धरना प्रदर्शन करते हुए सिटी थाना पहुंचे। जहां व्यापारी महेन्द्र चुघ, जिला पार्षद प्रतिनिधि मनोज राठी अन्य मैकेनिक सिटी थाना प्रभारी कृष्ण लाल से मुलाकात की। सिटी थाना प्रभारी ने व्यापारियों को आरोपितों तक पहुंचने के लिए सहयोग करने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने मौके का भी मुआयना किया।

तीन-चार अज्ञात युवकों पर केस दर्ज

^महेंद्रकी शिकायत पर हमने 3-4 अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हमने मौके का मुआयना किया था लेकिन हमें वहां गोली चलने का कोई खोल बरामद नहीं हुआ, कुछ प्लास्टिक के टुकड़े मिले हैं। मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है। दोषियों को जल्द ही िगरफ्तार करने का प्रयास होगा।\\\'\\\' राजकुमार,एसआई, सिटी थाना, हांसी

20 से 25 उम्र के युवक

व्यापारीमहेंद्र ने बताया कि तीन युवक दुकान पर आए थे और एक अन्य युवक बाहर खड़ी सफेद रंग की ऑल्टो में बैठा हुआ था। उनके दुकान से बाहर आने के बाद युवक ऑल्टो में बैठ कर फरार हो गए। युवकों का कद काठी मध्यम था और सभी 20 से 25 वर्ष के थे।

फायरिंग की सूचना दी तो बोले-पटाखा चलाया होगा

ऑटोमैकेनिक सुबह जब सिटी थाना प्रभारी से मिले तो व्यापारी महेन्द्र ने बताया कि रात्रि में उनकी दुकान पर गोली चला कर फायर किया गया था। इसकी सूचना उन्होंने सिटी थाना में बैठे पुलिसकर्मियों को दी तो पुलिसकर्मी कहने लगे की कोई पटाखा चलाया होगा गोली नहीं होगी। जिस पर सिटी थाना प्रभारी कृष्ण लाला व्यापारी से कहने लगे की रात तक गोली चलने की कोई बात नहीं थी। यह बात सुबह सामने आई है।

सिटी थाना के बाहर ऑटो मैकेनिकों और दुकानदारों को संबोधित करते जिला पार्षद प्रतिनिधि मनोज राठी

खबरें और भी हैं...