बसंत पंचमी पर पतंगों की खरीदारी बढ़ी
शहरमें बसंत पंचमी के त्यौहार की धूम अलग से ही रहती है। बसंती पंचमी के दिन शहर का आसमान पतंगो से रंगबिरंगा हो जाता है। 12 फरवरी को आने वाली बसंत पंचमी के लिए बच्चे तैयारी में जुट गए हैं।
बसंत पंचमी पर पतंगों के लिए शहर में जगह जगह पतंगों मांझों की स्टालें लग चूकी हैं। दुकानदारों को इस बार बसंती पंचमी पर पहले से ज्यादा बिक्री की उम्मीदें हैं। जिसके लिए दुकानदारों ने नई तरह की पतंगों मांझों के साथ स्टालें लगानी शुरु कर दी हैं। शहर में पिछले कई वर्षों से बसंत पंचमी के दिन खूब पतंगे उड़ती हैं। इस बार बाजार में नई तरह की आकृति की पतंगों की डिमांड बनी हुई है। बजरिया चौक पर पतंगों की स्टाल लगाए हुए लक्की ने बताया कि बाजार में रावण पतंग, हवाई जहाज पतंग और तिरंगा पतंग की बच्चों युवाओं में खास डिमांड बनी हुई है।
टोली बनाकर कर जाती है पतंगबाजी
शहरमें युवा अपनी अपनी टोली बनाकर छत पर एकत्रित हो जाते हैं। एक टोली अपनी पडोसी टोली के साथ पतंग बाजी करती है। युवा एक दूसरे की पतंग कटने पर खुशी से चिल्लाते हैं।
आज ज्यादा उम्मीद
दुकानदारएमके गर्ग रिंकूू का कहना है कि फिलहाल पतंगों मांझा की बिक्री फिलहाल ठीक है। बसंत पंचमी आने में अभी वीरवार का दिन बाकी है। इसलिए उम्मीद है कि आम दिनों के मुकाबले आज पतंगों मांझा का बिक्री ज्यादा होगी।
बैन के बाद चाईनीज मांझे की डिमांड कम
कोर्टद्वारा चाईनीज मांझों पर बैन लगाने के बाद चाईनीज मांझों की बाजारों में डिमांड भी कम हो गई है। सूत के बने मांझों की डिमांड पहले से ज्यादा है और बिक्री भी पहले से ज्यादा हो रही है।
लाल सड़क पर पतंगों की स्टाल से खरीदारी करते बच्चे।