स्वर्णकारों ने सरकार के नए कानून के विरोध में की दुकानें बंद
स्वर्णकारोंने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए कानून के खिलाफ दुकानें बंद कर विरोध प्रकट किया और सरकार से इस कानून को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की। स्वर्णकार संघ के प्रधान रोहताश सोनी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा स्वर्णकारों पर लागू किए गए नए कानून के अंतर्गत 2 लाख या उससे अधिक सोने की खरीद करने वाले ग्राहकों को आयकर के दायरे में लाकर उनके लिए पेनकार्ड अति आवश्यक करना स्वर्णकारों के पेट पर लात मारने के समान है।
स्वर्णकारों ने कहा कि एक गरीब व्यक्ति विवाह-शादी में तीन या चार लाख रुपए के आभूषण खरीदता है लेकिन वह गरीब व्यक्ति पेनकार्ड कहां से उपलब्ध कराएगा। इस अवसर पर स्वर्णकार संघ एसोसिएशन के प्रधान रोहताश सोनी, वेदप्रकाश, पप्पू सोनी, अमित, शिवकुमार, सराफ यूनियन के प्रधान नंदा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्वर्णकार उपस्थित रहे।