समारोह आयोजित कर एसडीएम मुकेश कुमार सोलंकी को दी विदाई
हांसी | शहरके एसडीएम मुकेश सोलंकी को उनके स्थानातंरण पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उपमंडलाधीश कार्यालय के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। सोलंकी अब नूह में पद संभालेंगे। इस मौके पर उन्होंने सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि हांसी की नियुक्ति के दौरान उन्हें सभी अधिकारियों कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिला। इस अवसर पर नवनियुक्त एसडीएम जगदीप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार, तहसीलदार नारनौंद योगेश कुमार, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र वर्मा, ट्रेजरी आफिसर सतीश , नायब तहसीलदार बौद्वराज, नायब तहसीलदार बास मुख्तयार सिंह, एसडीएम कार्यालय अधीक्षक वीना, आशुलिपिक संतोष रीडर राधाकृष्ण सहित स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित थे।