पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोगा राम काॅलोनी की गली नंबर दो में रात को फिर बरसे पत्थर

बोगा राम काॅलोनी की गली नंबर दो में रात को फिर बरसे पत्थर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोगाराम कालोनी की गली नंबर दो में आधी रात को फिर पत्थर बरसे। इस बार निशाना एक और व्यक्ति हेमराज का आवास रहा। पत्थर बरसने की खबर से लोग घरों से बाहर निकल कर देर रात्रि को सड़कों पर उतर गए।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके चलते रात्रि करीब डेढ़ बजे पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। मौके पर बड़ी संख्या में महिला पुरुष एकत्रित थे। लोगों ने पुलिस को बताया कि घरों में पत्थरबाजी की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर उन्होंने रात को ठीकरी पहरा लगाना शुरू कर दिया। जब तक इलाके के लोग ठीकरी पहरा लगाते रहे, किसी के आवास में पत्थर बरसाए जाने की घटना नहीं हुई। लोगों ने पहरा बंद कर दिया है तो फिर से पत्थरबाजी होने लगी है।

पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी मांगी। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी पर संदेह है तो नाम बता दें, पुलिस उनसे पूछताछ करेगी। लोगों ने जवाब में कहा कि उन्होंने किसी को पत्थर बरसाते नहीं देखा है। पत्थरबाजी करने वाले अपनी हरकत को अंजाम देने के तुरंत बाद फरार हो जाते हैं। लोग घरों के दरवाजे खोलकर जब तक बाहर आते हैं, कोई नहीं मिलता।

लोगों ने की गश्त बढ़ाने की मांग

कालोनी के बाशिंदे और हिंदू महासभा के प्रदेश प्रवक्‍ता ललित भारद्वाज ने कहा कि पत्थरबाजी की घटनाएं शरारती तत्व दहशत फैलाने के लिए कर रहे हैं। उन्हें पकडऩे के लिए लोग मिलकर एक बार फिर से ठीकरी पहरा लगाएंगे। उन्होंने बोगा राम काॅलोनी में पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग भी की।