- Hindi News
- तीरंदाजी में नेहरू काॅलेज के छात्रों ने लगाया स्वर्ण पदक पर निशाना
तीरंदाजी में नेहरू काॅलेज के छात्रों ने लगाया स्वर्ण पदक पर निशाना
कुरुक्षेत्रविश्वविद्यालय द्वारा आयोजित तीरंदाजी चैंपियनशिप में नेहरू मेमोरियल गवर्नमेंट पीजी कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष महिला दोनों वर्गों में इंडिया राउंड में स्वर्ण पदक प्राप्त किए। बीए प्रथम वर्ष के छात्र विकास ने इंडिया राउंड में स्वर्ण पदक जीता।
शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रमुख प्रो. कृष्ण कुमार ने बताया कि कॉलेज के छात्रों रविकांत, सचिन, विकास, नरेश छात्रा कुमारी ज्योति ने शानदार प्रदर्शन कर विभिन्न वर्गों में पदक जीते। प्रिंसिपल डा. गुरदयाल सिंह ने कहा कि अगर हम जीवन में लक्ष्य बना कर आगे बढ़ते हैं तो जीत अवश्य मिलती है। उन्होंने जिला तीरंदाजी एसोसिएशन के प्रमुख मंजीत मलिक का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर सुभाष चंद्र, किशन पाल, शामेंद्र सिंह बामल, महेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
तीरंदाजी में मेडल जीतने वाली नेहरू मेमोरियल गवर्नमेंट पीजी काॅलेज की टीम।