भाजपा लाएगी विकास का नया युग :छत्तरपाल
हांसी | भाजपाके उम्मीदवार प्रो. छत्तरपाल सिंह ने खुद को एक मौका दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा की सरकार बनने पर हलके के लोग हाथ पकड़कर उनसे अपने काम करवा सकेंगे। सोमवार को जन संपर्क अभियान के तहत अनीपुरा, मेहन्दा गढ़ी, मेहंदा, महेन्द्र ढाणी, सोरखी बांडाहेड़ी का दौरा किया तथा लोगों से वोटों की अपील की। छत्तरपाल सिंह ने कहा कि विधायक बनने पर वे हलका वासियों की जी-जान से सेवा करेंगे। हलके में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहेगी। वे पहले भी लोगों के बीच रहे हैं और भविष्य में भी लोगों के बीच ही रहेंगे। दौरे में प्रो. छत्रपाल सिंह के साथ हांसी हलके के कई पार्टी नेता भी साथ थे।
दूसरी ओर प्रो. छत्तरपाल सिंह की धर्मप|ी गुरजिंद्र कौर ने कई गांवों का दौरा करते हुए पति के लिए समर्थन जुटाया। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से जिस तरह देश में विकास के नये युग की शुरूआत हुई है, ठीक उसी तरह 19 अक्टूबर के बाद हरियाणा प्रदेश में होने वाली है।
छत्तरपाल सिंह