पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्लाटों के इंतकाल नहीं होने पर एसडीएम से मिले

प्लाटों के इंतकाल नहीं होने पर एसडीएम से मिले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारद्वारा नि:शुल्क दिए गए प्लाटों का इंतकाल होने के विरोध में बास आजमशाहपुर के लोग एसडीएम योगेश मेहता से मिले। उन्होंने कहा कि लोगों ने इन प्लाटों पर निर्माण कर लिया है, लेकिन इंतकाल कराने को तहसील के चक्कर कटवाए जा रहे हैं। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मजदूर नेता रामअवतार सुलचानी के नेतृत्व में लघु सचिवालय पहुंचे ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कहा कि सरकार द्वारा 100 गज के प्लाट पाने वाले लाभार्थियों के लिए सहायता परेशानी का सबब बनकर रह गई है। सरकार की योजना के तहत 2012 में बस आजमशाहपुर में करीब 82 गरीब लोगों को 100-100 गज के प्लाट मिले थे। उन पर लोगों ने घरों का निर्माण भी कर लिया, परंतु अभी तक उन्हें इन प्लाटों का हक नहीं मिला है।

लोगों ने कहा कि वह इस बारे में कई बार तहसीलदार को मिल चुके हैं। परंतु उन्हें उनके प्लाटों का हक नहीं मिल रहा। प्लाट लेने वाले लाभार्थियों ने एसडीएम को जल्द उनकी समस्या का समाधान करने के लिए गुहार लगाई। एसडीएम योगेश मेहता ने तहसीलदार को मामले में जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

एसडीएम योगेश मेहता को ज्ञापन देते राम अवतार सुलचानी अन्य।