पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जतिन मानता बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

जतिन-मानता बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पदक विजेता बेटियों का स्वागत

भास्कर न्यूज | मंडी आदमपुर सिटी

बगलास्थित मोगा देवी मिंडा मैमोरियल स्कूल के वार्षिक खेल महोत्सव के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि हांसी के पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र कुमार मलिक ने शिरकत की। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में आदमपुर के थाना प्रभारी देवेन्द्र नैन मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि ने विद्यालय के संस्थापक स्व. शादीलाल मिंडा की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की। इसके बाद विद्यालय के चारों सदनों के बच्चों ने मार्च पास्ट किया। खेल उत्सव में जतिन मानता को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। उन्होंने कहा कि खेल हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। वर्तमान समय में खेलों की उपयोगिता और भी बढ़ गई है। इस मौके पर प्रधानाचार्य मैथ्यू वर्गिस, एमसी जोशी, संजय जोशी, जयंत मिंडा, आलोकिता शर्मा, राजेंद्र, प्रीतम मेहला, धर्मसिंह, जगदीश, राजपाल पूनिया, रितु देवी आदि मौजूद रहे।

100 मीटर दौड़ में अमित-श्वेता प्रथम, संदीप-स्नेहा द्वितीय, आर्यन-मानसी तृतीय, नींबू-चम्मच दौड़ में ज्योति प्रथम, मानसी द्वितीय, श्वेता तृतीय, 400 मीटर दौड़ में अक्षिमा-सुशील प्रथम, मोहनी-सुमेश द्वितीय, अंकिता-प्रदीप तृतीय, 200 मीटर दौड़ में अक्षिमा प्रथम, मोहनी द्वितीय, वर्षा तृतीय, रस्सी कूद में प्रिया प्रथम प्रिया, अंजनी द्वितीय, निशा तृतीय, मटका दौड़ में प्रिया प्रथम, आरती द्वितीय, अंजनी तृतीय रही। शिक्षण सहगामी क्रियाओं में पीला सदन, खेल उत्सव में हरा सदन, मार्च पास्ट में नीला सदन श्रेष्ठ रहा।

विजेताओं को सम्मानित करते मुख्य अतिथि जितेंद्र कुमार, देवेंद्र नैन अन्य।

बालसमंद | मुंबईमें हुई नेशनल जूडो-कराटे चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का पनिहार गांव पहुंचने पर कल्याणकारी युवा संगठन और ग्रामीणों की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में गोरछी की 10वीं कक्षा की छात्रा किरण और पूजा ने सिल्वर और पनिहार की छात्रा मोनिका ने गोल्ड मैडल हासिल किया।

खबरें और भी हैं...