मनोचा धर्मशाला इलाके में जल संकट
हांसी | शहरमें सर्दी के दिनों में भी लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। पानी समस्या को लेकर शहर के वार्ड तीन के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिया। लोगों ने जब सर्दियों के दिनों में शहर में पानी की समस्या झेलनी पड़ रही है तो गर्मियों में क्या होगा। सर्दी में पानी की आवश्यकता तो वैसे भी कम होती है और गर्मियों में ज्यादा। इस समय पर्याप्त पानी मिलने से लोगों को बड़ी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि समस्या मिनोचा धर्मशाला के पास अधिक है। बूस्टिंग स्टेशन वार्ड से महज 100 फीट की दूरी पर स्थित है। फिर भी घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। पानी मिलने के कारण लोगों का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर वह कई बार जन स्वास्थ्य विभाग के जेई के पास जा चुके हैं।