ढाणी केंदू में मोबाइल टावर के निर्माण पर कोर्ट ने लगाई रोक
हांसी | ढाणीकेंदू में लगने जा रहे एक मोबाइल कंपनी के टावर पर अदालत ने रोक लगा दी है। टावर लगाने के विरोध में एक ग्रामीण साधु राम ने अदालत ने याचिका दायर की थी। अदालत ने याचिका पर सुनवाई करते टावर के निर्माण पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। अदालत में दायर याचिका में साधु राम ने कहा कि एक मोबाइल कंपनी उनके इलाके में टावर लगा रही है। उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए और अन्य कारणों से टावर के निर्माण को अनुचित बताया और अदालत से इस पर रोक लगाने की मांग की। याचिका अधिवक्ता सुरेश गुर्जर से माध्यम दायर की गई। याचिका पर सुनवाई करने के बाद अदालत ने टावर के निर्माण पर फिलहाल रोक लगा दी।