दो नवनिर्वाचित सरपंच भाजपा में शामिल हुए
सैनीपुराके सरपंच देवराज गांव ढाणा खुर्द की सरपंच उषा रानी ने पंचों सहित भाजपा में शामिल होने की घोषणा की है। दोनों ने वरिष्ठ पार्टी नेता राजेश ठकराल, मामन राम सैनी, राकेश भाटिया, दर्शन गिरधर, रामदयाल गुर्जर, सागर मोहित की उपस्थिति में पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। ढाणा खुर्द में भाजपा नेताओं की उपस्थिति में सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र चोपड़ा ब्लॉक समिति सदस्य ओम प्रकाश, पंच महेंद्र, रामफल, ओम प्रकाश , सुधीर के साथ भूप सिंह, जयभगवान, मास्टर कुलदीप, कृष्ण मनोज, योगेश, सत्यनारायण कालिया, कुलदीप यादव, ज्ञानी राम सहयोग से पूरे गांव में सफाई अभियान चला कर गांव में सफाई की।
सैनीपुरा के सरपंच के भाजपा में शामिल होने पर स्वागत करते पार्टी नेता।