इंडियन पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव मनाया
सुल्तानपुरके इंडियन पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में भाजपा महासचिव सुरेंद्र पूनिया ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में छाजू राम, राजबीर, जयबीर ने भाग लिया। समारोह में स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने जय हो आठवीं कक्षा, रघुपति राघव राजा राम पांचवीं कक्षा, वंदे मातरम् छठी कक्षा, अभी तो पार्टी शुरू हुई तीसरी कक्षा, अपना हर दिन ऐसे जियो चौथी कक्षा सहित विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्य सुरेंद्र बेरवाल ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। स्कूल संचालक रोशन लाल पंघाल ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ ऐसे कार्यक्रमों में भी भाग लेना चाहिए। समारोह में बोर्ड परीक्षा दसवीं में प्रथम रहने वाले बच्चों रविंद्र और अमित को लैपटॉप, रौनक, बुलबुल, पूजा, साहिल, विकास, बंटी, दीपिका, पूजा और कक्षा बारहवीं में अपना उच्च प्रदर्शन दिखाने वाले बच्चों निधि, अनिल तथा प्रोमिला को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीपीएस डाटा के डायरेक्टर संदीप सिहाग, आदर्श हाई स्कूल के संचालक वीरेंद्र ग्रेवाल आिद थे।
इंडियन पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।