पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भारत विरोधी नारेबाजी निंदनीय : महासभा

भारत विरोधी नारेबाजी निंदनीय : महासभा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी | जेएनयूमें भारत विरोधी नारे लगाये जाने अत्यंत निंदनीय है। यह देश के लिए बड़े दुर्भाग्य की बात है कि दिल्ली में इस तरह के नारे लगाए जा रहे हैं। हिन्दू महासभा मांग करती है कि इस प्रकार की देशविरोधी गतिविधियों को किसी भी तरह से सहन नहीं किया जाना चाहिए। भारत विरोधी नारे लगाने वालों को केवल यूनिवर्सिटी से निकाला जाए ,अपितु देश द्रोह के आरोप में जेल में डाला जाए। यह मांग अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रवक्ता ललित भारद्वाज ने मातृ पितृ पूजन दिवस के अवसर पर की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भारत विरोधी नारे लगना भारत सरकार की विफलता को दर्शाता है। इस अवसर पर महासभा के संगठन मंत्री दलजीत सिहाग, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला प्रधान विक्की सिकंदर, मनोज शर्मा, धूप सिंह, राजीव कुमार, संदीप सैनी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...