हिंदी दिवस पर विद्यालयों में कार्यक्रम
हांसी| हिंदीदिवस पर विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें विद्यार्थियों को हिंदी की उपयोगिता और महत्व की जानकारी दी गई। इनमें बताया कि गया कि विश्व की प्राचीन, समृद्ध तथा महान भाषा होने के साथ ही हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा भी है। हमें इसके प्रति अपना प्रेम और सम्मान प्रकट करना चाहिए। बाबा बंदा बहादुर पब्लिक स्कूल में प्राचार्य राजेश कंसल ने संबोधन में कहा कि आधुनिकता की होड़ में हम हिंदी के महत्व को भूलते जा रहे हैं। जिस प्रकार हम सब भारतीयों के मन में अपने देश, राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगान के प्रति सम्मान की भावना हैं, उसी प्रकार हमारे ह्रदय में हिंदी के प्रति भी सम्मान की भावना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदी विश्व में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में एक है और एक समर्थ भाषा है।