एसएमएस के चक्कर में गंवाए 24 हजार रुपये
ट्रक चालक से 60 हजार जरूरी कागजात छीने
भूना | गांवढाणी गोपाल में चौक के निकट तीन अज्ञात युवकों द्वारा एक ट्रक चालक से 60 हजार रुपए की नकदी, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड अन्य कागजात लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस शिकायत में ढाणी भोजराम निवासी चढ़त सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर सायं वह लुधियाना से इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान लोड करके तोशाम के लिए निकला था। रात्रि करीब 9 बजे जैसे ही वह भूना के निकट पहुंचा तो ढाणी भोजराज की ओर ट्रक को मोड़ते हुए ढाणी गोपाल चौक पर तीन अज्ञात युवक उसके ट्रक में चढ़ गए। युवकों को जब चढ़त सिंह ने टोका तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। बाद में ट्रक से 60 हजार रुपये ले गए।
भास्कर न्यूज | हांसी
बैंकके कस्टमर केयर सेंटर की आड़ लेकर अज्ञात व्यक्ति ने सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी के खाते से 24 हजार रुपए से अधिक की नकदी उड़ा ली। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
घटनाक्रम के अनुसार सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी धर्मपाल के मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। धर्मपाल मूल रूप से बड़सी के रहने वाले हैं। कॉल करने वाले वाले ने उन्हें बताया कि वह स्टेट बैंक के कस्टमर केयर सेंटर से बोल रहा है। उसने पूछा कि उन्होंने अपने बैंक अकाउंट से संबंधित कोई परेशानी तो नहीं है। अगर है तो उसे बता दें, ताकि वह इसे दूर कर किया जा सके। धर्मपाल उसकी बातों में गए और कहा कि एटीएम से नकली निकलवाने पर उन्हें मोबाइल फोन पर एसएमएस नहीं मिलता। जवाब में कॉलर ने उन्हें समस्या के तत्काल समाधान का भरोसा दिया।
कॉलर ने इसके बाद धर्मपाल को फोन होल्ड करने को कहा और उनसे उनके एटीएम का पासवर्ड मांगा। धर्मपाल उसकी चालाकी को समझ नहीं पाए और उसे सारी जानकारी दे दी। कॉल करने वाले ने कहा कि उन्हें जल्द की मोबाइल पर एसएमएस मिलने लगेगा। धर्मपाल को एसएमएस तो नहीं मिला, लेकिन चैक करने पर खाते से 24 से अधिक रुपए गायब मिले। जानकारी मांगने पर पता चला कि एटीएम कार्ड से किसी ने उनके खाते से पैसे निकाल लिए हैं। धर्मपाल ने मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।